Responsive Ad

न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्तरां की तस्वीरें आई सामने, क्या आपने देखी?

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में सोना नाम से एक भारतीय रेस्तरां खोला है, इस रेस्तरां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस रेस्तरां को खोलने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने गणपति पूजा की थी, जिसकी कुछ तस्वीरें अब तक इंटरनेट पर छाई हुई हैं। 

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति व हॉलीवुड एक्टर निक जोनस भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रेस्तरां में प्रियंका के पार्टनर उनके दोस्त मनीष गोयल हैं।  

हाल ही में मनीष गोयल ने रेस्तरां में हुई गणपति पूजा की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए मनीष गोयल ने कैप्शन में लिखा था कि सुबह उन्होंने सोना में एक छोटी सी पूजा रखवाई थी। उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके और प्रियंका के लिए यह बहुत जरूरी था क‍ि वे रेस्तरां के दरवाजे ऑफ‍िश‍ियली ओपन करने से पहले पूजा रखवाएं।  

यह खबर भी पढ़े: इस गांव की महिलाएं नहीं रखती करवाचौथ का व्रत, अगर रख लें तो उजड़ जाता हैं उनका सुहाग

बता दें, रेस्तरां में गणपति की पूजा पूरे विध‍ि विधान से की गई है। पूजा में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के आगे थाली में फल-फूल, नार‍ियल और लड्डू रखा गया है, जैसा कि पूजा के दौरान होता है। 

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा काफी खुश भी नजर आईं, हालांकि  प्रयंका ने रेस्तरां का नाम सोना क्यों रखा है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।  

वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों प्रियंका अपने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त चल रही हैं।  

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


  
 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3clNXJF
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments