मिरर सेल्फी शेयर करते हुए सुजैन खान ने कहा- मैं एक लड़का हूं, तो ऋतिक ने किया ये कमेंट
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने हाल ही में मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह खुद को लड़का बता रही हैं। ये तस्वीर देखकर ऋतिक से रहा नहीं गया और उन्होंने कमेंट किया।
सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक मिरर सेल्फी शेयर करके खुद को लड़का बताया है, जिसके बाद से ये तस्वीर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में वह ब्लैक जीन्स के साथ व्हाइट शर्ट और व्हाइट स्नीकर पहने हुए हैं। सुजैन मिरर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा- 'कभी-कभी मैं सोचती हूं मैं एक लड़का हूं। वेडनेसडे मूड'।
सुजैन की इस तस्वीर को देखते ही ऋतिक रोशन खुद को रोक नहीं पाए और अपने दिल की बात करते हुए ने कमेंट किया- हाहाहा... नाइस पिक। फैंस को भी सुजैन की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा- आप बहुत सुंदर हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपके छोटे बालों से प्यार हो गया है।

यह खबर भी पढ़े: रात में कुत्ते का रोना माना जाता हैं अपशगुन, जानिए इसके पीछे की असली वजह
सुजैन को लेकर खबरें हैं कि वह बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के कजिन अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक, सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों करीब 6 महीने से एक-दूसरे को जानते हैं।

बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। दोनों अलग क्यों हुए, इस बात का जिक्र दोनों ने आजतक नहीं किया है। हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों अब भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3rmt6u0
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments