Responsive Ad

ओपरा विनफ्रे के शो पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मेरे पिता मस्जिद में गाते थे, मुझे इस्लाम...

नई दिल्ली। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू सामने आया है। जो इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा इसमें भारत में पले-बढ़े बच्चे के धार्मिक विचारों और धर्मनिरपेक्ष परवरिश के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वे ओपरा विनफ्रे को बता रही हैं कि भारत में लोग कैसे मिल-जुल कर एक साथ रहते हैं।  

प्रियंका ने ओपरा के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है मेरा 'आध्यात्मिक आधार' रहा है। भारत में ऐसा कम ही देखा जाता है कि किसी के पास 'आध्यात्मिक आधार' न हो। भारत में अनेकों धर्म हैं। मैंने कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की, इसलिए मुझे ईसाई धर्म के बारे में पता था। मेरे पिता एक मस्जिद में गाते थे, इसलिए मुझे इस्लाम के बारे में भी पता था। मैं एक हिंदू परिवार में पली-बढ़ी हूं, मुझे हिंदू धर्म के बारे में जानकारी है। आध्यात्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है, जिसे आप वास्तव में अनदेखा नहीं कर सकते। इसे नजरअंदाज भी नहीं कर सकते हैं।'

यह खबर भी पढ़े: लड़कियों के चेहरे पर क्यों आते हैं अनचाहे बाल, जानिए वजह

प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं एक हिंदू हूं, मैं पूजा करती हूं, मेरे घर में मंदिर भी है, मैं अक्सर पूजा करती हूं। सच मैं ऐसा मानती हूं कि एक शक्ति मौजूद हैं और मुझे उसमें विश्वास है।'

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/38X1nK6
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments