मोनालिसा ने 'दीदार दे' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने लेटेस्ट डांस वीडियो की वजह से चर्चा में रहती है। उनके वीडियो फैन्स को खूब पसंद आते हैं। मोनालिसा ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'दीदार दे' सॉन्ग पर जोरदार डांस कर रही हैं। मोनालिसा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़े: इस महिला की जीभ पर उग आए बाल, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
मोनालिसा का इस वीडियो में अलग-अलग लुक देखनो को मिल रहा है। फैन्स उनके डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। अभी तक उनके वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। 38 वर्षीय मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी कई फिल्में की हैं। मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्में भी कर चुकी हैं।
बता दें कि मोनालिसा स्टार प्लस के सीरियल 'नजर' में डायन का किरदार निभा चुकी हैं। मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आई थीं और शो में उनकी शादी बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से हुई थी। मोनालिसा फिलहाल वो नए टीवी शो 'नमक इस्क का' से धमाल मचा रही हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3kmy3S1
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments