VIDEO: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही' के दो पोस्टर्स और ट्रेलर जारी
मुंबई। राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर -कॉमेडी फिल्म 'रूही' का ट्रेलर मेकर्स ने मंगलवार को जारी कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत जबरदस्त है और इसमें हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का है। अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म के इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिल्म के इस ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने लिखा-'देखिए 'रूही' का ट्रेलर अपने रिस्क पर क्योंकि इस बार मर्द को ज्यादा दर्द होगा!'
Roohi Trailer Review | Post the pandemic and lockdown, a horror comedy with the right talent is just what the doc ordered for #Bollywood. #Roohi starring @RajkummarRao #JanhviKapoor @varunsharma90 releases on 11 March. https://t.co/l0xc486uju
— The Quint (@TheQuint) February 16, 2021
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि जान्हवी कपूर के अंदर चुड़ैल का वास हो जाता है और उस चुड़ैल को शादी, दूल्हा और दुल्हन से कोई खास दुश्मनी है, वह शादी से पहले ही दुल्हन को अपने वश में कर लेती है। ऐसा ही कुछ जाह्नवी कपूर के साथ होता है, वहीं जाह्नवी की इस कहानी में गुंडे बनकर आ जाते हैं राजकुमार राव और वरुण शर्मा। दोनों को जाह्नवी का भूतिया अवतार भी दिख जाता है और डरते-डरते वो उसकी मदद भी करने की ठान लेते हैं। इस बीच डरा देने वाले हॉरर सीन्स के साथ-साथ मजेदार कॉमेडी भी देखने को मिलती है। फिल्म का यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार की सुबह फिल्म के दो नए पोस्टर्स जारी किये गए थे।
#RoohiTrailer OUT: #JanhviKapoor & #RajkummarRao Brings Us A Spooky Wedding!@RajkummarRao @jiostudios #Roohi @varunsharma90 #DineshVijan #MrighdeepSinghLamba #HardikMehta @SachinJigarLive #AmitabhBhattacharya @MaddockFilmshttps://t.co/TwTiAHyUCD pic.twitter.com/LZjfE1UJNp
— Box Office Worldwide (@BOWorldwide) February 16, 2021
फिल्म में जान्हवी कपूर , राजकुमार राव और वरुण शर्मा के अलावा अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता हैं। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म 'रूही' इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3rUxYHF
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments