Responsive Ad

सड़क पर लोगों को छोले कुल्चे बेचते दिखे सुनील ग्रोवर, देखें वायरल VIDEO

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग और एक्टर सुनील ग्रोवर हाल ही में 'तांडव' वेब सीरीज में नजर आए। वह सोशल मीडिया पर भी काफी  एक्टिव रहते है। उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क पर छोले कुल्चे बनाते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में वो लोगों को सर्व भी कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर  ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। सुनील ग्रोवर ने वीडियो को शेयर कर लिखा, "वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरूर खिला।" सुनील ग्रोवर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर की तांडव सीरीज रिलीज हुई थी, जिसमें सुनील ग्रोवर ने सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। इस सीरीज में सुनील ग्रोवर की एक्टिंग और अंदाज देखने लायक थी। 

इससे पहले सुनील ग्रोवर 'गब्बर इज बैक' और 'भारत' जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका अदा कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।  


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jPid1H
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments