Responsive Ad

SSR स्टारर फिल्म MS धोनी के एक्टर संदीप नाहर ने की आत्महत्या, मौत से पहले FB पर बयां किया था दर्द

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म एम एस धोनी के एक्टर संदीप नाहर ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। पिछले साल ही फिल्म एम एस धोनी के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हर कोई हैरान रह गया था। अब इसी फिल्म का हिस्सा रहे एक्टर संदीप नाहर के भी सुसाइड करने की खबर सामने आई है। संदीप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि उनकी मौत के स्पष्ट कारण का पता अभी नहीं चल सका है मगर पुलिस को आशंका है कि संदीप ने आत्महत्या ही की है।  

संदीप नाहर ने फेसबुक पेज पर अपने जीवन की परेशानियां और पत्नी संग तल्ख रिश्ते के बारे में एक वीडियो में बताया है। मौत के बाद कुछ लोगों ने इसे सुसाइड बताया है, लेकिन गोरेगांव पुलिस की मानें तो इस अभिनेता ने खुदकुशी की है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

जिस तरह से संदीप नाहर ने मौत से पहले अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, उससे भी ये मामला सुसाइड का ही लग रहा है। संदीप नाहर बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी में अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वे अक्षय कुमार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

संदीप ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा है जिसमें वे अपनी पत्नी और उनके घरवालों पर उन्हें मेंटली टॉर्चर और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।  वे ऐसी कई सारी घटनाओं के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं जिससे ये स्पष्ट हो रहा है कि पत्नी संग उनके रिश्ते ठीक नहीं थे और दोनों में आपसी समझ नहीं थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। 


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3u1Kx5E
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments