Responsive Ad

Indian Idol 12: आर्थिक संकट से गुजर रहे गीतकार संतोष आनंद, नेहा कक्कड़ ने दिये 5 लाख रुपये

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' को जज कर रही है। नेहा अक्सर सबकी मदद के लिए भी हमेशा आगे आती रही हैं। इसी बीच खबर है कि कि नेहा ने सदाबहार गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख रुपए की सहायता की हैं।

'इंडियन आइडल 12'  में बतौर गेस्ट गीतकार संतोष आनंद, संगीतकार प्यारेलाल के साथ नजर आएंगे। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की लीजेंड जोड़ी को हम जानते हैं। रिपोर्ट के अनुसार शो में गीतकार ने बताया था कि वह आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और उन्होंने काफी कर्ज लिया हुआ है। शो में नेहा कक्कड़ संतोष आनंद की कहानी से प्रभावित हो गई थी। 

इसके बाद नेहा ने निर्णय लेते हुए कहा कि मैं अपनी ओर से 5 लाख की सहायता राशि देना चाहती हूं और मैं भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री से निवेदन करूंगी कि वह संतोष जी को काम दें क्योंकि वह हमारी इंडस्ट्री का अहम हिस्सा है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने दोस्तों की बुरे समय में मदद करें।

बता दें कि संतोष आनंद फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। संतोष आनंद, संगीतकार प्यारेलाल की जोड़ी फिल्म 'प्रेम रोग', 'रोटी कपड़ा और मकान' और 'शोर' के गानों पर काम कर चुके हैं। 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2ZrTzeg
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments