Responsive Ad

अटैक की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, सिर से बहने लगा खून

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म अटैक की शूटिंग में बिजी हैं। अब खबर आ रही हैं कि शूटिंग के सेट पर जॉन घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद जॉन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद यह खूब वायरल हो रहा है। फिल्म में एक्शन सीन फिल्माते हुए उन्हें चोट लगी है। जिसके चलते उनके सिर से खून भी बहने लगा। 

इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि जिस तरह ये शुरू हुआ और जिस तरह से आगे जा रहा है। काफी मजा आ रहा है। हर हिस्से में मस्ती है। इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट बताता है कि ये लाल रंग असल में एक ब्लड है। इससे पहले भी जॉन ने फिल्म अटैक के सेट से बाइक चलाते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें जॉन का का लुक देखते ही बन रहा है।

इससे पहले जॉन अब्राहम ने फिल्म 'अटैक' से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे तो वहीं क्रू मेंबर्स उनके आसपास मौजूद नजर आ रहे थे। 

बता दें कि फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को खुद जॉन अब्राहम, जयंतिलाल गड़ा और अजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3jPbq8o
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments