Responsive Ad

‘दसवीं’ की शूटिंग हुई शुरू, अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर का फर्स्ट लुक आउट

नई दिल्ली। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म से अभिषेक बच्चन तीन नए पोस्टर जारी किए है। उन्होंने इस पोस्टर के जरिए बताया  है वह आजकल इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जिसकी शूटिंग इस समय आगरा में हो रही है। 

इस अपकमिंग फिल्म में अभिषेक के अलावा यामी गौतम और निम्रत कौर लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। अभिषेक ने इस फिल्म में अपना लुक शेयर करने के साथ ही साथ इन दोनों एक्ट्रेस का भी लुक शेयर किया है। 

ये खबर भी पढ़े: इस शख्स का अनोखा कारनामा, एक साथ किया 6 प्रेमिकाओं को प्रेग्नेंट, कभी सड़कों पर कुत्ते की चेन से बांध घुमाता था लड़कियां

इस पोस्टर में यामी गौतम एक आईपीएस अफसर के किरदार में दिखेंगी। निम्रत कौर देसी लुक में दिख रही हैं। अभिषेक इस फिल्म में वह गंगा राम चौधरी नामक एक व्यक्ति का किरदार निभाने वाले हैं। दिनेश विजन, संदीप लेजेल और शोभना यादव इस फिल्म के निर्माता हैं।  

इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। इसकी पटकथा रितेश शाह ने लिखी है जो इससे पहले ‘पिंक’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। 

इसके आलावा अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्मों में निर्देशक सुजॉय घोष की थ्रिलर ‘बॉब बिस्वास’ और ‘द बिग बुल’ शामिल है। ‘द बिग बुल’ शेयर कारोबारी हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3uqJQD7
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments