प्रिया प्रकाश वारियर की तेलुगू फिल्म 'चेक' का नया गाना 'निन्नू चुड़ाकुंडा' रिलीज, ग्लैमरस अंदाज देख फैंस हुए घायल
नई दिल्ली। इंटरनेट की सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर की तेलुगू फिल्म 'चेक' का नया गाना 'निन्नू चुड़ाकुंडा' रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। इस सॉन्ग में प्रिय कभी हुक्का पीते हुए नजर आ रही हैं तो कभी समुद्र किनारे बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में डांस कर रही हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर के साथ इस सॉन्ग में एक्टर नितिन हैं। इस सॉन्ग का म्यूजिक कल्याणी मलिक ने दिए हैं जबकि लिरिक्स श्री मणि के हैं। इस गाने को हरिचरण और शक्तिश्री गोपालन ने गाया है। 'चेक' फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर के अलावा सुपरस्टार नितिन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह वकील के दमदार रोल में नजर आ रही हैं।
ये खबर भी पढ़े: इस लड़की को है पानी से एलर्जी, पानी लगते ही हो जाता हैं बुरा हाल
'चेक' को चंद्रशेखर येलेती डायरेक्ट कर रहे हैं, फिल्म 26 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में नितिन कैदी के रोल में नजर आते हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह फिल्म में क्रिमिनल वकील के रोल में हैं। इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त डोज है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3pOorAj
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments