समुंदर किनारे बिकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी लीजा हेडन, तीसरी बार बनेगी मां
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन जल्द ही तीसरी बार मां बनने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह क्यूट बेबी बंप दिखा रही हैं।
प्रेग्नेंसी पीरियड में लीजा हेडन फैमिली के साथ वैकेशन मना रही हैं। लीजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लीजा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में लीजा बिकिनी पहने नदी के बीचों-बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिर पर हैट भी लगाया हुआ है और फोटो नें लीजा खूबसूरत नजारे को इंजॉय करती दिख रही हैं।इस फोटो को शेयर करते हुए बताया कि ये तस्वीर जनवरी 2021 में ली गई थी।
बता दें कि लीजा हेडन एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक सुपर मॉडल भी हैं। वो 2017 में पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी खूब सुर्खियों में रही थीं। पहली और दूसरी प्रेग्नेंसी भी लीजा ने खूब इंजॉय की वहीं अब वह तीसरी बार भी बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं।
लीजा हेडन ने अक्टूबर 2016 में डिनो लालवानी से शादी की थी। इसके बाद मई 2017 में उन्होंने अपने पहले बेटे जैक को जन्म दिया था। लीजा 2020 फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं। लीजा ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी थी।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3k4Kl0Q
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments