Responsive Ad

ढिंचैक पूजा का नया गाना ‘गाड़ी मेरी टू सीटर...' रिलीज, लोग जमकर उड़ा रहे मजाक

नई दिल्ली। इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। उनका नया गाना ‘गाड़ी मेरी टू सीटर...' रिलीज हो गया है। जो उनके पुराने गाने ‘दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' से काफी मिलता जुलता सा लग रहा है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी लोग उनके गाने का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। 

इस गाने का वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस गाने में ढिंचैक पूजा एक पीले रंग की पोर्श कार में बैठकर अपने अनोखे अंदाज़ में गाना गा रही हैं। उनका यह गाना लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है। साथ ही लोग पूजा के इस गाने पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और उसका मज़ाक बना रहे हैं।  


वीडियो को यू-ट्यूब पर अबतक 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पूजा ने इस गाने पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। 


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/37szY29
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments