अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने फैंस को दिखाई अपने बेटे आरव की पहली झलक
नई दिल्ली। टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिये उन्होंने अपने बेटे आरव की पहली झलक फैंस को दिखाई है। अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने एक क्रिएटिव और मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आरव का चेहरा फैंस को दिखाया है। इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है, जिसे रोहित माचिस से जला रहे हैं। रोहित के ऐसा करते ही ब्लास्ट होता है और फिर अनीता के हाथ में बेबी आ जाता है।
सोशल मीडिया पर अनीता और रोहित का यह क्रिएटिव वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
यह खबर भी पढ़े: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग
अनीता टेलीविजन जगत की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2013 में अनीता ने कॉर्पोरेट जगत से ताल्लुक रखने वाले रोहित रेड्डी से शादी कर ली । शादी के लगभग सात साल बाद अक्टूबर, 2020 अनीता ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी और अब 9 फरवरी, 2021 को अनीता ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अनीता और रोहित ने 'आरव' रखा हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3kde6g0
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments