दीपिका पादुकोण को ट्रोलर ने दी गाली, एक्ट्रेस ने स्क्रीनशॉट शेयर कर बोलती की बंद
नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दीपिका अक्सर अपने बेबाक अंदाज के चलते भी चर्चा में छाई रहती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रोल की जमकर क्लास लगा दी है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर बता दिया है कि उनसे पंगा लेना किसी के लिए कितना भारी पड़ सकता है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। दीपिका ने मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर कर दिया। ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए स्क्रीनशॉट के साथ लिखा कि ‘आपके परिवार और दोस्तों को आप पर काफी गर्व हो रहा होगा।’

दीपिका के मुंहतोड़ जवाब का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका के फैन्स को दीपिका की ये हिम्मत पसंद आ रही है इसलिए तारीफ करने में जुट गए हैं। दीपिका ने खुद तो ट्रोलर के लिए कुछ गलत बात नहीं लिखी बल्कि उसी के कारनामे को दुनिया के सामने उजागर कर दिया।

वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका फिल्म ‘83’ में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शकुन बत्रा की फिल्म ‘अनटाइडल्ड’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में दीपिका के साथ अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही हैं तो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में दिखेंगी। बता दें कि ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण पहली बार काम कर रही हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2LNadBO
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments