कोलकाता के दक्षिणेश्वर मंदिर में हुआ मेगा टीवी सीरियल 'द ग्रेट मॉन्क स्वामी विवेकानंद' का उद्घाटन
मुंबई। हाल ही में कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर में टीवी धारावाहिक 'द ग्रेट मॉन्क स्वामी विवेकानंद' का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही 250 क्रू मेंबर्स के साथ इस मेगा टीवी सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि यह धारावाहिक अंग्रेजी, हिंदी, के साथ सभी भाषाओं में प्रसारित होगा।
इस टीवी शो का निर्माण कृष्णा मिश्रा, कमल मुकुट और डॉ. शालिनी गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। शुरुआती दो महीने की शूटिंग का शेड्यूल श्री रामकृष्ण परमहंस के जन्मस्थान, यानी पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित किया जाएगा। शो का उद्घाटन शो के निर्देशक कृष्णा मिश्रा एवं शो के निर्माता कमल मुकुट की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित शो के निर्माता कृष्ण मिश्रा ने शो की स्टारकास्ट का खुलासा किया।
ये खबर भी पढ़ें : साड़ी-धोती में इस कपल ने स्कीइंग कर सभी को किया हैरान, देखें VIDEO
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद की मुख्य भूमिका कार्तिक जैन निभाएंगे, जबकि रामकृष्ण की भूमिका में सौरभ अग्निहोत्री, राम कुमार के रूप में पीयूष सुहाने, खुदीराम के किरदार में आकाश बेरी, चंद्रमणि की भूमिका में शुभ लक्ष्मी दास दिखेंगी। वहीं, रानी रोजमैन के रूप में कीर्ति अदारकर, मथुरा के रूप में केदार शर्मा के साथ ही कई अन्य अहम कलाकार भी इस टीवी शो में नजर आएंगे।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2ZB3QEU
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments