कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात
नई दिल्ली। बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है,जिसके बाद कंगना ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। कंगना रनौत ने अपने पिता से बिगड़े हुए रिश्ते को लेकर बात की है और बताया है कि कैसे उनके और उनके पिता के बीच के रिश्ते समाप्ति के कगार पर आ गए थे।
अपने पिता से बिगड़ने वाली घटना का जिक्र करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट किये। अपने पहले ट्वीट में कंगना ने लिखा-' मेरे पिता के पास लाइसेंसी राइफल और बंदूकें थीं, बचपन के दिनों में वह डांटते नहीं थे बल्कि दहाड़ते थे, जिससे मेरी पसलियां तक कांप जाती थीं। जवानी के दिनों में वह कॉलेज में गैंगवॉर के लिए फेमस थे, जिसकी वजह से उन्हें गुंडे की पहचान मिली थी। मैं 15 साल की उम्र में उनसे लड़ी थी और घर छोड़ दिया था और 15 साल की उम्र में पहली बागी राजपूत महिला बन गई थी।
My father has licensed rifle and guns, growing up he didn’t scold he roared, even my ribs trembled, in his youth he was famous for gang wars in his college which gave him a reputation of a gunda, I fought with him at 15 and left home, became first Baaghi Rajput woman at 15.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 20, 2021
इसके बाद कंगना ने अपने दूसरे ट्वीट में कंगना ने लिखा-'यह चिल्लर इंडस्ट्री सोचती है कि सफलता मेरे दिमाग पर चढ़ गई है और वे मुझे ठीक कर सकते हैं, मैं हमेशा से बागी थी, बस सफल होने के बाद मेरी आवाज बुलंद हो गई है और आज मैं राष्ट्र की सबसे अहम आवाज हूं। इतिहास गवाह है जिसने मुझे सुधारने की कोशिश की मैंने उसे सुधार दिया।'
यह खबर भी पढ़े: अजब गजब: इस गांव के लोग अपनी पत्नियों और बेटों को बचाने के लिए पहनते हैं औरतों के कपड़े, जानिए किससे और क्यों?
कंगना ने अपने अगले ट्वीट में अपने पिता की एक थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-'मेरे पापा मुझे दुनिया का सबसे अच्छा डॉक्टर बनाना चाहते थे। उन्हें लगता था कि बेस्ट इंस्टिट्यूशंस में पढ़ाकर वह क्रांतिकारी पिता बन रहे हैं। जब मैंने स्कूल जाने से मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की, मैंने उनका हाथ पकड़ लिया और कहा, अगर आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी पलटकर थप्पड़ मारूंगी।'
My papa he wanted to make me the best doctor in the world, he thought he was being a revolutionary papa by giving me education in best institutions, when I refused to go to school he tried to slap me I held his hand and famously told him “ if you slap me I will slap you back” pic.twitter.com/5nU6x6iQtL
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 20, 2021
कंगना ने आगे लिखा-'यह हमारे रिश्ते का अंत था, उनकी आंखों में कुछ बदला, उन्होंने मुझे देखा फिर मेरी मां को देखा और कमरे से चले गए, मुझे पता था कि मैंने लाइन पार कर दी है और उन्हें कभी वापस नहीं पा सकी लेकिन आप सोच सकते हैं कि बेड़ियां तोड़ने के लिए मैं किस हद तक जा सकती हूं, कोई मुझे बांधकर नहीं रख सकता।'
कंगना अपने इन ट्वीट्स की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई है और पिता को पलटकर थप्पड़ मारने वाली बात को लेकर अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और जमकर ट्रोल हो रही हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3pAZWXq
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments