वेलेंटाइन डे पर अनन्या पांडे ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी वर्तमान समय में...
नई दिल्ली। वेलेंटाइन डे के मोके पर कई सितारे अपनी लव लाइफ को लेकर खास खुलासे कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है।
खबरों के मुताबिक, वेलेंटाइन डे के मौके पर अनन्या पांडे ने अपनी एक डेटिंग एप बनाई है। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। बातचीत में अनन्या पांडे ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भी जिक्र किया। साथ ही अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी वर्तमान समय में रिलेशनशिप स्टेटस 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'
हालांकि अनन्या पांडे ने यह भी कहा है कि बॉलीवुड में इस तरह से कहने का तरीका है। उनसे जब उनके पिछले रिलेशनशिप के बारे में सवाल किए गए थे वह इसका जवाब देने से बचती नजर आईं। इस दौरान अनन्या पांडे ने अपने एक ब्रेकअप को लेकर भी बात की। अनन्या पांडे ने कहा, 'मुझे एक 'एक्स बॉक्स' पसंद है। मुझे कार्ड जलाना बुरा लगता है। मेरी फिल्म टिकट और यादें बॉक्स में हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ब्रेकअप होने के बाद यह खत्म नहीं होता है बल्कि एक नई शुरुआत होती है।' इसके अलावा अनन्या पांडे ने अपनी फिल्मों को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। अनन्या पांडे के वर्कफ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ‘लाइगर’ में अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म ‘लाइगर’का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा पहला पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में विजय देवरकोंडा अपने अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म ‘लाइगर’ को 9 सिंतबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को 5 भाषा हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3tXzhaI
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments