काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग जारी, एक्टर ने कहा- इंडस्ट्री के कई लोग मुझे दूसरा सुशांत...
पटना। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच इन दिनों जुबानी जंग काफी तेज चल रही है। इन दिनों की फिल्म 'लिट्टी चोखा' भी रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 9 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती है।
एक तरफ खेसारी लाल ने कहा कि काजल उन्हें धोखा दे रही हैं तो दूसरी तरफ अब काजल राघवनी ने खेसारी लाल यादव को लेकर कहा कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश रहे हैं। वह गुजराती हैं इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। इतना ही नहीं काजल राघवनी ने यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव उन्हें लोगों से अपशब्द बुलावा रहे हैं।
काजल राघवनी भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर और हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐसे में उनसे पूछा गया कि क्या आपके स्टारडम में खेसारी लाल यादव का कोई योगदान रहा है? इस पर काजल ने आगे कहा है, 'मेरे स्टारडम में खेसारी लाल यादव का कोई भी योगदान नहीं है। मेरे करियर में पवन सिंह का योगदान काफी ज्यादा है। हम दोनों के गाने 'छलकत हमरो जवनिया' को पब्लिक ने खूब पसंद किया था। आज भी यह गाना भोजपुरी में सबसे सुना जाने वाला गाना है।
काजल राघवानी ने बताया कि 12 फरवरी को छत्तीसगढ़ में एक प्रोग्राम में मंच से उन्होंने कहा कि मैं धोखेबाज हूं और अब हम दोनों की जोड़ी परदे पर साथ नहीं दिखेगी। काजल ने कहा कि हजारों की भीड़ के सामने इस तरह किसी लड़की के बारे में उन्हें नहीं कहना चाहिए। एक्ट्रेस ने सवालिया अंदाज में पूछा, 'मैंने उन्हें क्या धोखा दिया, क्या वह मेरे साथ शादी करते? वह तो शादीशुदा और बाल-बच्चे वाले शख्स हैं।'
एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने बताया था कि जब वो दिल्ली में लिट्टी चोखा की दुकान लगाते थे तब उनकी पत्नी भी उनकी मदद करवाती थीं। खेसारी ने एक्टिंग शुरू करने से पहले ही शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है।
वही, खेसारी लाल ने भी एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके पीछे भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोग पड़े हुए हैं और जैसा बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बर्ताव हुआ है, वैसा मेरे साथ भी हो रहा है लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं इसलिए कोई वैसा कदम नहीं उठाऊंगा। खेसारी ने काजल के वीडियो का जवाब देते हुए कहा, 'आपकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन मैंने आपके लिए बहुत कुछ किया है इसलिए मुझसे प्यार करो, प्लीज। मैं उतना बुरा नहीं हूं, जितना आप सोच रहे हैं।'
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3bogg8C
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments