Responsive Ad

संदीप नाहर सुसाइड मामले में उनकी पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संदीप नाहर ने कुछ दिनों पहले अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि संदीप के परिवार के कहने पर सुसाइड के लिए उकसाने पर पुलिस ने ये  FIR दर्ज की है। सुसाइड करने से पहले एक वीडियो जारी कर संदीप ने जरूर कंचन के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन लेने से मना किया था, लेकिन पुलिस ने एक्टर के परिवार की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। 

बता दें कि संदीप नाहर ने मरने से पहले एक वीडियो बना अपना दर्द पूरी दुनिया के साथ शेयर किया था। संदीप ने बताया था कि वे अपनी पत्नी कंचन शर्मा की वजह से काफी परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी उन पर काफी शक करती थीं और उनकी सास भी उन्हें डराया-धमकाया करती थीं। 

वीडियो में संदीप ने बताया था कि वे अगर कोई गलत कदम उठाते हैं तो इसका जिम्मेदार उनकी पत्नी होंगी। अब उस वीडियो की वजह से ही शक की सुई संदीप की पत्नी और उनकी सास पर गई और पुलिस ने ये FIR दर्ज की। 

पुलिस ने बताया है कि कंचन शर्मा और उनकी मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी बयान दर्ज किए जा सकते हैं। अभी के लिए पुलिस की तरफ से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पूछताछ का सिलसिला जारी है। वैसे मालूम हो कि जिस वीडियो की वजह से संदीप की पत्नी पर सवाल उठ रहे हैं, उसी वीडियो में एक्टर ने इस बात पर भी जोर दिया था कि उनकी पत्नी को इलाज की जरूरत है। उन्हें लगता था कि उनकी पत्नी मानस‍िक रूप से बीमार हैं।  



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3dn5wKp
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments