Responsive Ad

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साथ में सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे का दिन हर प्रेमी जोड़े के लिए बहुत खास होता है। वैलेंटाइन डे पर जहां मनोरंजन जगत की हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पार्टनर से प्यार का इजहार कर उन्हें स्पेशल फील करवाया। वहीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने इस खास मौके को साथ में सेलिब्रेट किया। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि इन तस्वीरों में अर्जुन तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन अर्जुन ने मलाइका की एक खूबसूरत तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

वहीं मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने इस खास दिन को साथ में सेलिब्रेट किया। इसके साथ ही मलाइका ने अर्जुन द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर दिल वाली इमोजी बना कर प्रतिक्रिया भी दी हैं।

मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा काफी समय से है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी में से एक हैं। पिछले दिनों चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों को अक्सर साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। वहीं अर्जुन कपूर की वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही  परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। इसके अलावा वो सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ भूत पुलिस में भी नजर आएंगे।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3drXWhR
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments