सलमान खान ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का कराया राजीनामा, शो में जल्द करेंगे वापसी
नई दिल्ली। पिछले दिनों से 'द कपिल शर्मा शो' शो बंद हो गया है। मेकर्स इस शो को दोबारा नए फॉर्मेट और एनर्जी के साथ लेकर आने वाले है। इस शो को लेकर कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो पर एक बार फिर सुनील ग्रोवर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए आ सकते है।
खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह करा दी है। सलमान के सुनील काफी करीबी माने जाते हैं और सलमान खान चाहते हैं कि सुनील 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी करें। सलमान खान शो के निर्माता हैं। इसलिए वे शो में सुनील एंट्री करा भी सकते हैं।
इसके अलावा बीते दिनों ही कपिल शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट ने सुनील ग्रोवर के साथ फेसबुक पर अपनी फोटो शेयर की थी। इस फोटो के सामने आने के बाद ही कयास लगाए जाने लगे कि सुनील ग्रोवर जल्द ही शो पर वापसी करेंगे।
शो के मेकर्स भी इन दिनों सुनील ग्रोवर के साथ बातचीत कर रहे हैं। अब ऐसे में उनकी वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन सुनील ग्रोवर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि सुनील और कपिल को साथ देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।
बता दें, बीते दिनों ही कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने है। उनके घर लड़के का जन्म हुआ। कपिल इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लगभग 3 महीने बाद कपिल शर्मा के शो को मेकर्स ऑन एयर करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3bhd1A5
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments