Responsive Ad

प्रभास और पूजा हेगड़े की 'राधे श्याम' के एक सीन को शूट करने में खर्च हुए इतने करोड़

नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म 'राधे-श्याम' का टीजर पहले ही जारी कर दिया गया है। इस टीजर में एक सीन स्टेशन का है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक सीन को शूट करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रुपए खर्च किए गए है। 

दरअसल, इस सीन को शूट करने के लिए फिल्म की टीम को इटली के शहर रोम जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन और प्रतिबंध की वजह से यह संभव नहीं हो पाया. ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने भारत में ही इटली के शहर रोम जैसा सेट बनाना पड़ा। 

इस फिल्म की शूटिंग के लिए लिए हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में इसका सेट बनवाया गया जिसकी पूरी जिम्मदारी आर्ट डायरेक्टर रवींदर रेड्डी को दी गई।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस सेट को तैयार करने में लगभग 1 महीने का वक्त लगा। वीडियो में सबसे पहले एक ट्रेन दिख रही है। ट्रेन जंगल के बीच से जा रही है।  रोम की पब्लिक से भरे स्टेशन पर प्रभास और पूजा हेगड़े फ्लर्ट करते दिख रहे है।  v



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2M1Eltr
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments