Responsive Ad

कुछ ही दिनों में करीना दे सकती हैं दूसरे बच्चे को जन्म, मिलने पहुंचे इब्राहिम, करिश्मा और मां बबिता

नई दिल्ली। करीना कपूर खान जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। बताया जा रहा है कि करीना जल्द ही अस्पताल में भर्ती हो सकती हैं। जहां एक तरफ फैंस बेसब्री से सैफीना के दूसरे बेबी को देखने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ करीना की डिलिवरी करीब देखते हुए कपूर परिवार के लोग करीना घर पर इकट्ठा हो रहे हैं। 

हाल ही में करीना से मिलने के लिए उनके घर करिश्मा कपूर और मां बबीता पहुंची हैं। करीना से मिलने के लिए सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान भी पहुंचे हैं।

करीना डिलीवरी के लिए किसी भी वक्त हॉस्पिटलाइज हो सकती हैं। यही कारण है कि बीती रात करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता को लेकर करीना के घर पहुंच गई हैं। हाल ही में विरल भयानी ने इस बारे में जानकारी देते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ब्लैक आउटफिट में करिश्मा कपूर अपनी मां बबीता को लेकर जा रही हैं। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से ढ़क रखा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि करीना बीच फरवरी में बच्चे को जन्म देंगी। तैमूर के बाद अब करीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने बीते साल अगस्त महीने में लॉकडाउन के दौरान प्रेग्नेंट होने का ऐलान किया था। करीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ प्रेग्नेंसी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2Zrq0tl
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments