Responsive Ad

15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'अटैक', जैकलीन और रकुल भी आएगी नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन से भरपूर फिल्म 'अटैक' की रिलीज डेट सामने आ गई है। जॉन ने ट्वीट करते हुए ये बताया है कि उनकी फिल्म अटैक 13 अगस्त 2021 को रिलीज होने जा रही हैं। ऐसे में सभी सिनेप्रेमियों को स्वतंत्रा दिवस के मौके पर एक एक्शन से भरी फिल्म देखने को मिलेगी। 

जॉन अब्राहम ने ट्विट करते हुए लिखा है कि अटैक, एक एक्शन से भरपूर और शानदार कहानी वाली फिल्म जो मुझे बेहद पसंद है। 13 अगस्त 2021 को रिलीज हो रही है। 


ये खबर भी पढ़े: फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रेन पकड़ रहा था युवक, नतीजा..देखें VIDEO

इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक बाइक रेसर के किरदार में दिखेंगे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये सभी पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी बंदी बनाए गए यात्रियों पर आधारित है। इस फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने निर्देशित किया है। फिल्म को जॉन अब्राहम ने पैन इंडिया स्टूडियोज और अजय कपूर संग मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। 

बता दें कि जॉन के पास इस वक्त कई बैक टू बैक फिल्में हैं। वो अटैक के अलावा फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। इसके अलावा वो 'मुंबई सागा', 'पठान' ,'एक विलेन 2' में भी नजर आने वाले हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2MiEby0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments