Responsive Ad

मल्टीस्टारर फिल्म 'RRR' की रिलीज डेट को जानकर भड़के बोनी कपूर, जानिए क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में मेघा बजट फिल्म आरआरआर की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया है। इस फिल्म को 'बाहुबली' निर्माता एसएस राजामौली बना रहे है। इस फिल्म के दमदार पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। फिल्म के रिलीज डेट आते ही हंगामा शुरू हो गया है।  

अब फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने RRR की रिलीज डेट पर ऐतराज जताया है। यहां तक की बोनी कपूर ने इसे अनैतिक बता दिया है। दरअसल, मेकर्स ने पैन-इंडिया मल्टीस्टारर फिल्म 'आरआरआर' को दशहरा के अवसर पर 13 अक्टूबर, 2021 को दुनिया भर में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इस दिन बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज होनी है जिसकी घोषणा उन्होंने पहले कर दी थी। अब इसी टक्कर को लेकर बोनी कपूर गुस्से में हैं। 


बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक बोनी कूपर ने कहा है कि ये अनैतिक है।  उन्होंने अपनी फिल्म मैदान की रिलीज डेट की घोषणा 6 महीने पहले ही कर दी थी।  वहीं, राजामौली ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बोनी कपूर से बाचतीत करना भी जरुरी नहीं समझा। 

जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित सिनेमा जगत के अन्य लोकप्रिय कलाकारों के साथ बन रही फिल्म 'आरआरआर' का ये पोस्टर रिलीज हुआ है। यह फिल्म 'आरआरआर' एक पीरियड एक्शनर हैं, जिसमें दिग्गज स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। 


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3olDlxe
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments