Responsive Ad

अनीता हसनंदानी ने प्रेग्नेंसी की फोटो के साथ लिखा इमोशनल पोस्ट, पढ़कर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी प्रेग्नेंट हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। अनीता ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ एक बेहद ख़ूबसूरत और इमोशनल मैसेज लिखा है, जो किसी भी मां के दिल को छू लेगा।

अनीता ने फोटो के साथ लिखा- किसी किताब के रूप में नहीं। किसी पोइट्री में नहीं। अपने भीतर कुछ रच रही हूं। कुछ अनदेखा सा। कुछ रच रही हूं। या कोई मुझे रच रहा है। उसके आने से। जन्म लूंगी मैं। मां के रूप में। अंत में अनीता ने बताया कि यह पंक्तियां लेखक परितोष त्रिपाठी की हैं। 

इससे पहले अनीता ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि ड्यू डेट के लिए अस्पताल जाने के लिए क्या तैयारी करनी चाहिए। अनीता ने लिखा- ड्यू डेट के लिए अपने हॉस्पिटल बैग को तैयार कर रही हूं। 

अनीता ने 2013 में रोहित रेड्डी के साथ गोवा में शादी की थी। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। अनीता के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 1998 में दूरदर्शन के शो इधर उधर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कहानी घर घर की और क्यूंकि सास भी कभी बहू थी जैसे धारावाहिकों में काम करके शोहरत बटोरी।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3osPVLq
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments