अली अब्बास जफर ने दो तस्वीर शेयर कर फैंस को दिखाई अपनी बेगम की पहली झलक

मुंबई। फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने शादी कर ली है। इसकी जानकारी खुद फिल्ममेकर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी थी, जिसमें दुल्हा-दुल्हन एक -दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे। हालाँकि, इस तस्वीर में किसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। वहीं अब मंगलवार को अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीर शेयर कर फैंस को अपनी बेगम की पहली झलक दिखलाई है।
When I look at your face my worries and sadness disappears Alicia Zafar , mine for life ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/XN3yqIMKqR
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 5, 2021
पहली तस्वीर में अली अब्बास जफर अपनी पत्नी अलीसिया जफर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अली अब्बास जफर ने लिखा-'1400 साल पहले इमाम अली ने फातिमा अली जाहरा ने कहा था। मेरी सारी परेशानियां और दुख खत्म हो जाते हैं जैसे ही मैं तुम्हारा चेहरा देखता हूं। मैं वैसा ही महसूस करता हूं अलीसिया जफर। जिंदगी भर के लिए मेरी।’
इसके साथ ही अली अब्बास ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में अली अपनी पत्नी का स्वागत करते हुए लिखते है -परिवार में आपका स्वागत है!'
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है। इसके साथ फैंस उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं। अली अब्बास जफर फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। सलमान खान के साथ वह दो सुपरहिट फिल्में सुल्तान और टाइगर जिंदा है दे चुके हैं।
यह खबर भी पढ़े: सौरव गांगुली को बुधवार को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, घर पर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे
from Entertainment News https://ift.tt/3nk4LD6
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments