Responsive Ad

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण से ढाई गुना ज्यादा फीस वसूल कर रहे हैं रणवीर सिंह

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बेस्ट जोड़ियों में से एक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की है। रणवीर आपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट को लेकर ख़बरों का हिस्सा बने हुए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह इस वक़्त के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। रणवीर अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' के लिए 50 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लगभग ढाई गुना ज्यादा फीस ले रहे हैं। 

एक तरफ रणवीर के 50 करोड़ चार्ज करने की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ एबीपी की एक रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण ने सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार साथ देखने को मिलेगी। वहीं रणवीर फिल्म 'सर्कस' में लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। 

खबरों के मुताबिक, रणवीर इस फिल्म के लिए बतौर फीस 50 करोड़ रुपये ले रहे हैं।  फिल्म 'सर्कस' की कहानी विलियम शेक्सपियर के क्लासिक प्ले 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई, ऊटी और गोवा में शुरू होगी। फिल्म अगले साल की सर्दियों में रिलीज होगी। फिल्म की लीड रोल में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलिन फर्नांडीस होंगे।  

बता दें कि रणवीर सिंह आखिरी बार जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में नजर आए थे। फिल्म सुपरहिट हुई थी। फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था।  


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/36nMHlS
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments