इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली ने बनाई जगह, एक पोस्ट का करते हैं इतने करोड़ चार्ज
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में भारतीय सिलेब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली ही टॉप 100 में अपनी जगह बना पाए है। टॉप 100 की लिस्ट में विराट कोहली 26वें नंबर पर हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा 28वें नंबर पर हैं। वहीं सिलेब्रिटीज की सूची में प्रियंका चोपड़ा को 22वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में अमेरिकी सिलेब्रिटीज का दबदबा देखने को मिला है।
पहले नंबर पर कायली जेनर हैं और दूसरे नंबर पर अरियाना ग्रांडे हैं। टॉप 10 में पूरी तरह से अमेरिकी सिलेब्रिटीज का ही दबदबा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का इकलौती भारतीय सिलेब्रिटी के तौर पर लिस्ट में जगह बनाना मायने रखता है।
प्रियंका चोपड़ा को एक पोस्ट पर लगभग 2.15 करोड़ रुपये मिलते हैं। पिछले साल के आकंड़े को देखा जाए तो प्रियंका वर्ल्ड वाइड 19वें पायदान पर थीं, जबकि कोहली 23वें नंबर पर थे। अब विराट का नंबर 26वां है, जबकि प्रियंका 28वें नंबर पर आ गई हैं।
इस लिस्ट के जरिए यह पता चलता है कि इंस्टाग्राम पर कौन सी सिलेब्रिटी किस रैंक पर है। साथ ही इस लिस्ट के माध्यम से ही उसकी इस प्लेटफॉर्म पर होने वाली पूरी कमाई से लेकर एक पोस्ट की कीमत तक का खुलासा भी होता है।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/39sErmF
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments