Responsive Ad

दीपिका पादुकोण बर्थडे स्पेशल : ऐसे शुरू हुी दीपिका-रणवीर की लव स्टोरी

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के सेट पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। यह अंदाजा लगाना उस समय हर किसी के लिए मुश्किल था कि  शूटिंग के दौरान दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी एक -दूसरे के प्यार में पड़ जायेंगे।

मीडिया में भी दोनों के प्यार की खबरें तेजी से चल रही थी। यह जोड़ी बॉलीवुड की एक ऐसी ख़ूबसूरत जोड़ी बन गई, जिसे दर्शक ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी पसंद करने लगे। हालांकि रणवीर पहली नजर में ही दीपिका पर अपना दिल हार बैठे थे। दीपिका और रणवीर का  प्यार परवान चढ़ा फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट पर। जब  दोनों को साल 2015 में फिर से संजय लीला भंसाली की  फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' में काम करने का मौका मिला। दोनों एक -दूसरे के प्यार में पड़ चुके थे और दोनों का  रोमांस ऑनस्क्रीन के साथ साथ ऑफस्क्रीन भी चल रहा था।

इसके बाद दोनों ने फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' और 'पद्मावत' में साथ में अभिनय किया और लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवम्बर, 2018 में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते है और उन्होंने इस जोड़ी को 'दीपवीर'नाम भी दिया है।

यह खबर भी पढ़े: सौरव गांगुली को बुधवार को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, घर पर डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे



from Entertainment News https://ift.tt/3q2L5Wr
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments