आज भी बचपन के बुरे अनुभव को याद कर डर जाती है सनी लियोनी, जानिए ऐसा क्या हुआ था एक्ट्रेस के साथ

नई दिल्ली। हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी सबसे पहले 'बिग बॉस' के जरिए भारतीय दर्शकों के सामने आई थीं। बिग बॉस के 5वें सीजन में सनी का जादू लोगों पर कुछ ऐसा चला कि महेश भट्ट ने फौरन उन्हें अपनी फिल्म में काम दे दिया। ऐसे में अडल्ट फिल्मों की स्टार सनी बॉलीवुड की एक्ट्रेस बन गईं। सनी की जिंदगी लोगों को काफी ग्लैमरस नजर आती है, लेकिन एक्ट्रेस की मानें तो उन्होंने बचपन में बहुत से बुरे अनुभव झेले हैं। सनी ने इन सारी बातों का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है।

सनी को कभी बचपन में बुलिंग का सामना करना पड़ा था। सनी आज भी अपने उन दिनों को याद करके घबरा जाती हैं जब लोग उन्हें परेशान किया करते थे। सनी ने कहा कि, 'बुली होना किसी को अच्छा नहीं लगता'। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को परेशान किया जाता है वो बाद में दूसरों के साथ वैसा ही करने लगते हैं। एक इंटरव्यू में सनी ने अपने अनुभवों के बारे मे खुलासा करते हुए कहा कि, 'मुझे भी उतना ही परेशान किया गया है जितना कि और कई लोगों को किया जाता है'।

सनी ने आगे कहा कि, 'मैं भारतीय गोरी लड़की थी जिसके हाथों-पैरों पर काले मोटे बाल थे। मैं अजीब लगती थी और मेरा पहनावा वगैरह भी उतना अच्छा नहीं था, इसलिए मुझे बुली किया जाता था और ये मजाक नहीं हैं। इसका कुछ हिस्सा जिंदगीभर मेरे साथ रहा जो कि अच्छी फीलिंग नहीं है'। सनी ने बुली करने वालों को कायर बताया और कहा कि, 'अगर आपको बुली किया जाता है तो आप कोशिश कर सकते हैं कि आप दूसरों के साथ वैसा ना करें'।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो बहुत जल्द 'स्पिल्ट्सविला' में भी काम करती नजर आएंगी। इससे पहले सनी 'बिग-बॉस 14' के एक एपिसोड में सलमान के साथ मस्ती करतीं नजर आईं थी। फैंस को सनी का ये अंदाज काफी पसंद आया था।
यह खबर भी पढ़े: BB 14 : राखी सावंत की झूठी शादी को लेकर राकेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अच्छा गेम खेल रही है, लेकिन...
from Entertainment News https://ift.tt/3sLovDC
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments