एक बार फिर आगे बढ़ी 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, जानिए कब होगी सिनेमाघरों में प्रदर्शित
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। सूर्यवंशी की रिलीज फिर से एक बार टाल दी गई है।

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है कि रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट में बदलाव किए है। अभी भी भारत में सिनेमाघर 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुल रहे हैं। फिल्म के मेकर्स को सिनेमाघर 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खुलने का इंतजार है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म को पूरी तरह से सिनेमाघर खुलने के बाद ही रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे बड़े सितारों हैं। 'सूर्यवंशी' अब जून या जुलाई 2021 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक बड़ी फिल्म है। इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी की टीम ने कड़ी मेहनत की है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की रिलीज अच्छे दिन होनी चाहिए, ताकि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिलें। साथ ही मेकर्स ऐसी डेट चाहते है, जिस दिन दूसरी फिल्म की रिलीज न हो, ताकि फिल्म को पूरा फायदा मिल सके।

बता दें, सलमान खान ने ईद 2021 पर अपनी 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' को रिलीज करने का फैसला किया है। अब रोहित नहीं चाहते की सलमान की फिल्म अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' से क्लैश करे। फिल्म क्लैश होने से निर्माताओं को भारी नुकसान हो सकता है। फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। पहले फिल्म को पिछले साल ही रिलीज होना था। फिर लॉकडाउन की वजह से रिलीज टल गई।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3a8kl04
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments