Responsive Ad

नेटफ्लिक्स ने सस्पेंस थ्रिलर मूवी ‘धमाका’ के राइट्स 85 करोड़ में खरीदे!

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'धमाका' इस वक्त काफी चर्चा में है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन पत्रकार की भूमिका में है। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम अर्जुन पाठक है। 

इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2020 में शूटिंग शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि उन्होंने 10 दिनों के लिए फिल्म की शूटिंग की थी। एक्टर ने शूटिंग के लिए अपना घर छोड़ने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। ‘शुरू करें धमाका, लेकर प्रभु का नाम...’ उन्होंने इमेज को कैप्शन दिया था। माधवानी और रॉनी स्क्रूवाला सहित निर्माताओं ने पवई में एक पूरा होटल बुक किया था, जहां फिल्म के प्रमुख हिस्से शूट किए गए थे। यह आगामी थ्रिलर मूवी वर्तमान में पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है। 

सूत्रों की मानें तो आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ के राइट्स नेटफ्लिक्स को 85 करोड़ में बेच दिया गया है। ‘धमाका’, 2021 में कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और जितना जल्दी हो सके, मेकर्स इस फिल्म को रिलीज करना चाहते है। अब तक धमाका की रिलीज की एक अनुमानित तारीख जून में बताई जा रही है। 

इस फिल्म के अधिकार को लेकर प्रोडक्शन हाउस और ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म के बीच कुछ दिनों में अंतिम कागजी कार्रवाई पूरी होने की उम्मीद है। कार्तिक आर्यन के अलावा, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं। एक्टर ने 22 नवंबर को अपने बर्थडे के दिन अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया था। 

'धमाका' का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। इसके निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी। राम माधवानी की ये फिल्म कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रीमेक है। कार्तिक आर्यन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं । इस फिल्म के अलावा कार्तिक कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2'  और जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' में भी दिखाई देंगे।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3sXdShe
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments