Responsive Ad

कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड के ही-मैन

नई दिल्ली। देश में कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन काफी जोर -शोर से चल रहा है। किसान आंदोलन का आज चालीसवां दिन है और आज एक बार फिर किसानों की इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत होने वाली है। इन सब के बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने एक बार फिर किसानों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- '"आज मेरे भाइयों को इंसाफ मिल जाए; जी जान से अरदास करता हूं। हर नेक रूह को सुकून मिल जाएगा।"

सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां धर्मेंद्र का यह पोस्ट वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो यह आंदोलन और तेज होगा। 85 वर्षीय धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। बीते साल धर्मेंद्र खुद भी अपने फार्म हाउस पर कई बार खेती करते नजर आये थे। लाखों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में नजर आए थे। इसके बाद वह कई रियलिटी शो में गेस्ट की भूमिका में भी नजर आये। 

यह खबर भी पढ़े: बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का विवादित बयान, बोले- हम नहीं चाहते सहानुभूति के लिए ममता बनर्जी की हत्या हो

यह खबर भी पढ़े: बहन के साथ मिलकर युवक ने नाबालिग का बलात्कार कर बनाया वीडियो,और फिर...



from Entertainment News https://ift.tt/3rR3xCT
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments