रिलीज से पहले विवादों में आई सतीश कौशिक की फिल्म ‘कागज’, क्या 7 जनवरी को हो पाएगी रिलीज, जानिए पूरा मामला?

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक की नई फिल्म कागज का कुछ दिनों पहले ट्रेलर जारी हुआ था। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है। सरकारी अभिलेखों में 18 वर्षों तक मुर्दा रहे आजमगढ़ निवासी लालबिहारी के जीवन पर यह फिल्म बनी है। लालबिहारी ने सतीश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सतीश पर एग्रीमेंट में धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उधर, सतीश कौशिक ने आरोप को बेबुनियाद ठहराया हुए कहा है कि अधिकार 26 लाख में खरीदे हैं।
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे श्मशान राजघाट पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में लाल बिहारी मृतक ने कहा है की 7 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली कागज़ फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक ने भाई-भाई कहकर विश्वासघात किया। एग्रीमेंट की कॉपी मांगने पर भड़क गए। मेरे साथ धोखाधड़ी की गई। इंग्लिश में लिखे पेपरों पर फिल्म बनाने के नाम पर मेरे जीवित मृतक के संघर्षो को आजीवन फर्जी नोटरी बयान हलफी पर हस्ताक्षर कराकर मौलिक अधिकारों की हड़पने, बधुआ मृतक बनाकर, अतिक्त्रमण कर, मानव अधिकारों का हनन करने का काम किया गया है।
यही नहीं एग्रीमेंट की कापी मांगने पर लालची, ब्लैकमेलर कहकर अपमानित कर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी जा रही है। संघर्षो की कहानी को तोड़-मरोड़ कर किसान बुनकर की जगह बैंडबाजा वाला बना दिया गया है, और लाल बिहारी मृतक की जगह भरत लाल मृतक बताया गया है। मेरे लिए अछूत शब्द का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि मै इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग करता हूं। उन्होंने यह लड़ाई कोर्ट में ले जानेकी भी बात कही।
फिल्म एग्रीमेंट की कॉपी बार-बार मांगने पर हीलाहवाली करते रहे। एक बार भी मुझको फिल्म की कहानी नहीं सुनाये, न ही फिल्म दिखाए। फिल्म की रिलीज होने की बात सुनकर फिल्म देखने के लिए कहा तो फिल्म दिखाने से मना कर दिए और एग्रीमेंट की कॉपी फिर से मागने पर नोटिस द्वारा कहा गया की आपके जीवन का सारा अधिकार मेरे पास है।
सतीश कौशिक ने कहा, सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लालबिहारी को मैने कहानी सुनाई, राइटर ने भी सुनाई, फिल्म की शूटिंग में उनका बेटा खुद हर वक्त रहा वह इस मूवी में मुख्य सहायक निर्देशक है। 26 अगस्त को मैने इन्हें मुंबई बुलाकर फिल्म दिखाई। एग्रीमेंट पर इनके वकील के हस्ताक्षर हैं जिसे इन्होंने ही अपनी ओर से नियुक्त किया था। उन पर मूवी बनाने के अधिकार के लिए मैने उन्हें लिखापढ़ी में 26 लाख रुपये दिए हैं। सबकुछ पारदर्शी है कहां चीटिंग हुई है बताए कोई।
फिल्म कागज के बारें में बात करें तो ये फिल्म 7 जनवरी को वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म साल 2020 में ही मई में रिलीज होनी थी लेकिन कोविड के चलते सिनेमाघर बंद हो गए साथ ही हर तरह की शूटिंग पर भी प्रतिबंध लग गया। जिसके बाद अब इसे ऑनलाइन रिलीज किया जा रहा है। हालांकि जो फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं उनके लिए गुड न्यूज ये है कि इसे उत्तर प्रदेश के कुछ सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म के बारे में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'OTT एक बड़ा प्लेटफार्म है और OTT प्लेटफार्म द्वारा ही हम इतनी बड़ी ऑडियंस तक पहुंच पा रहे हैं। अगर 'कागज' को हम सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे तो इतने सारे दर्शक फिल्म को नहीं देख पाएंगे।' एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक फिल्म को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं, वह फिल्म को प्रोड्यूस करने के साथ साथ फिल्म में एक्टिंग भी कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े: न्यू ईयर 2021 पर सोनम कपूर पति आनंद के साथ हुई बेहद रोमांटिक, शेयर की फोटो
from Entertainment News https://ift.tt/2Mucv9b
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments