Responsive Ad

न्यू ईयर 2021 पर सोनम कपूर पति आनंद के साथ हुई बेहद रोमांटिक, शेयर की फोटो

नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीर में सोनम अपने पति आनंद आहूजा को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

sonam kapoor

इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करने के साथ ही सोनम ने  नए साल की बधाई भी दी है। सोनम ने लिखा-'2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा और आध्यात्मिक विकास समेत तमाम चीजों से भरा रहने वाला है। मैं एक अच्छे साल की उम्मीद कर रही हू्ं। हम खूब मेहनत करेंगे और जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।' 

SONAM

सोशल मीडिया पर फैंस सोनम की इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लन्दन में हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। 

sonam kapoor

वर्कफ्रंट की बात करे तो सोनम इस साल शोम मखलीजा निर्देशित फिल्म 'ब्लाइंड' में लीड रोल में नजर आएंगी। इस  फिल्म में सोनम के अलावा विनय पाठक, पूरब कोहली और ललित दूबे भी अहम भूमिका में होंगे।

यह खबर भी पढ़े: इरफ़ान खान को याद कर भावुक हुए सुतापा और बाबिल, पोस्ट पढ़कर आपकी आंखों में भी छलक जाएंगे आंसू



from Entertainment News https://ift.tt/3n3BMDv
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments