2021 में इन बड़ी फिल्मों में काम करेगी जैकलीन फर्नांडिस, सर्कस की शूटिंग हुई शुरू

नई दिल्ली। नए साल का आगमन हो चुका है। इसी के साथ ये साल एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए बेहद टाइट शेड्यूल वाला साबित होने वाला है। एक्ट्रेस ने साल की शुरुआत के साथ ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने फिल्म सर्कस की शूटिंग के साथ ही नए साल में अपने काम के प्रति तेजी दिखाई है।

मिड-डे ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''साल की शुरुआत के साथ ही जैकलीन ने सर्कस फिल्म की शूटिंग करना शुरू कर दिया। इसकी शूटिंग मिड जनवरी तक चलेगी। इसके बाद वे बिना ब्रेक लिए भूत पुलिस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। तो इसलिए इस पूरे महीने में उनके पास एक दिन का भी ब्रेक नहीं है''।

लॉकडाउन खुलने के साथ ही जैकलीन भी अपने काम पर लौट आईं। कुछ समय पहले वे धर्मशाला में भूत पुलिस की टीम के साथ शूट पर गईं थी। उनकी आने वाली फिल्मों में भूत पुलिस, सर्कस के अलावा अटैक भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अटैक में जैकलीन जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत संग नजर आएंगी।

पिछले साल उन्हें नेटफ्लिक्स फिल्म मिसेज सीरियल किलर में देखा गया था। इसमें वे मनोज बाजपेयी के साथ कास्ट की गई थीं।
यह खबर भी पढ़े: ‘कुली नं 1’ की जमकर हो रही आलोचना, वरुण धवन बोले- मैं कूल नहीं हूं और मुझे फर्क नहीं पड़ता है
from Entertainment News https://ift.tt/3hARKUH
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments