Responsive Ad

2021 के दूसरे हफ्ते की TRP लिस्ट जारी, द कपिल शर्मा शो और बिग बॉस 14 ने किया निराश

नई दिल्ली। नए साल के दूसरे हफ़्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस नये साल में तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बनायी है। वहीं, सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 को इस बार भी जगह नहीं मिली है। जानिए इस हफ़्ते में कौन से शोज़ ने टॉप 5 में अपनी जगह बनायी है। 

पहले स्थान पर शो अनुपमा रहा। यह शो पिछले कई हफ़्तों से पहले नम्बर पर कब्ज़ा जमाये हुए है। वहीं, दूसरे स्थान पर इमली और तीसरे स्थान पर गुम है किसी के प्यार में आया। चौथे स्थान पर ज़ीटीवी का शो कुंडली भाग्य रहा। कुंडली भाग्य को कुछ स्थानों का नुक़सान हुआ है। पांचवें स्थान पर सोनी सब के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने धमाकेदार वापसी की। टीवी का बेहद लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो टॉप 5 की लिस्ट में नहीं आ पा रहा। 

ग्रामीण इलाक़ों के दर्शकों की पसंद देखें तो पहले दोनों स्थानों पर ज़ी अनमोल के शोज़ का क़ब्ज़ा है। पहला स्थान तुझसे है राब्ता को मिला तो दूसरे पर कुंडली भाग्य रह। स्टार उत्सव का शो साथ निभाना साथिया तीसरे स्थान पर आया। चौथे पर भी स्टार उत्सव का ही शो यह रिश्ता क्या कहलाता है रहा। ख़ास बात यह है कि यहां भी चौथे स्थान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा आया। हालांकि, यहां शो सोनी पल पर प्रसारित होता है। 

अब अगर दोनों क्षेत्रों की  लिस्ट देखें तो टॉप 5 शोज़ इस प्रकार हैं:
अनुपमा
कुंडली भाग्य
इमली
गुम है किसी के प्यार में
यह रिश्ता क्या कहलाता है

यह खबर भी पढ़े: सनी लियोनी ने अपने बचपन के दिनों को याद कर कहा, लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया और...



from Entertainment News https://ift.tt/3bXqb7b
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments