Responsive Ad

Indian Idol: एक लड़के की दो आवाज, गाना सुन जज रह गए हक्के-बक्के

नई दिल्ली। टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडल का नया सीजन शुरू हो चुका है। इंडियन आइडल का अभी ऑडिशन राउंड चल रहा है, जिसमें जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया हैं। एक प्रतियोगी ने गाना सुनाकर जजों के होश उड़ा दिए।   

इंडिया आइडल के मंच पर ये प्रतियोगी लड़के की आवाज और लड़की की आवाज में भी सिंगिंग करता हैं। मंच पर अपने इस टैलेंट का प्रदर्शन किया। प्रतियोगी को लड़के और लड़की दोनों की आवाज में गाते देखकर इंडियन आइडल के जज हक्के-बक्के रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस प्रतियोगी को बहुत प्यार मिल रहा है।  

इंडियन आइडल के फैंस प्रतियोगी के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं। इंडियन आइडल के कई प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इंडियन आइडल 2020 के ऑडिशन राउंड बहुत बढ़िया चल रहे हैं। फैंस को यह शो काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में एक कोविड एम्बुलेंस ड्राइवर की बेटी को शो में एंट्री मिली। इंडियन आइडल के सेट पर एक कोविड वॉरियर की बेटी ने कमाल कर दिखाया है।  

सयाली कांबले नाम की लड़की ने बेहतरीन गायकी का नमूना पेश किया। उनकी गायकी इतनी पसंद की गई है कि तीनों जज ने खड़े होकर तालियां बजाई। सयाली के पिता कोरोना काल में कोविड मरीजों के लिए एंबुलेंस चला रहे हैं। वे भारतीय नौसेना के साथ काम करते हैं। 

यह खबर भी पढ़े: शेखर सुमन का ट्वीट, बोले- सुशांत केस मामले में एक दिन चमत्कार होगा



from Entertainment News https://ift.tt/2VIzyOV
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments