Responsive Ad

बिग बॉस 7 की विजेता रह चुकी गौहर खान जल्द बनेगी जैद दरबार की दुल्हनिया, इस दिन होगा निकाह

मुंबई। टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं 'बिग बॉस 7' की विजेता रह चुकी गौहर खान जल्द ही जैद दरबार की दुल्हनिया बनेगी। हाल ही दोनों की सगाई हुई थी। जैद दरबार जाने-माने म्यूजिक कम्पोजर स्माइल दरबार के बेटे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं अब दोनों जल्द ही निकाह करने की तैयारी में हैं। दोनों 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर एक-दूसरे के हो जाएंगे। इसकी जानकारी खुद गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी। 

गौहर खान ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है। दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में गौहर खान ने लहंगा पहना है और जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है। सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें वायरल हो रही है। साथ ही फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: दिल्ली चलो मार्च: कुछ इस तरह बदलती गई किसान आंदोलनों की जगह...

यह खबर भी पढ़े: मुंबई: दाऊद इब्राहिम की जमीन नीलामी में रत्नागिरी के किसान रविंद्र काटे ने खरीदी, जानें कीमत



from Entertainment News https://ift.tt/2KUoTyd
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments