Responsive Ad

जेल से बाहर आने के बाद से गायब रिया चक्रवर्ती, अब 2021 में करेगी फिल्मों में कमबैक

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल से बाहर आने के बाद से फिलहाल पूरी तरह फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। लेकिन अभी रिया से जुड़ी एक बड़ी खबर अब सामने आई है। 

Riya Chakraborty

सुशांत के निधन के बाद लोगों के निशाने पर रहीं रिया चक्रवर्ती नए साल में यानी 2021 में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती के ख़ास दोस्त रूमी जाफरी ने बताया कि रिया अब पहले बेहतर हो रही हैं। उनके लिए ये साल बहुत बड़ा ट्रॉमा रहा है। वैसे तो ये साल सबके लिए ही खराब रहा है, लेकिन उनके केस में इस साल ने उन्हें अलग ही लेवल का ट्रॉमा दिया है। क्या आप सोच सकते हैं कि एक अच्छे खासे मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली लड़की ने एक महीना जेल में काटा है। इन सब चीज़ों ने उसके मनोबल को पूरी तरह कुचलकर रख दिया है। लेकिन रिया अगले साल से काम पर वापस लौटेंगी।

Riya Chakraborty

रूमी ने आगे बताया कि इंडस्ट्री रिया का खुली बाहों से स्वागत करेगी। मैं हाल ही में उससे मिला था वो बहुत शांत थीं, उसने ज्यादा बात नहीं की। लेकिन इसके लिए हम उसे ब्लेम नहीं कर सकते वो इस साल बहुत सारी चीज़ों से निकली है। वक्त गुज़रजाने दीजिए और तपिश कम हो जाने दीजिए। मुझे यकीन है रिया के पास बोलने के लिए बहुत कुछ है।

Riya Chakraborty

बता दें कि याहू ने 2020 में सबसे अधिक सर्च किये गये सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट जारी की है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पहले नम्बर पर रहे हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर आयी हैं। रिया, सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की मुख्यारोपी भी हैं। हालांकि गूगल सर्च में रिया सातवें स्थान पर रहीं हैं।

यह खबर भी पढ़े: Corona की वजह से 2020 में रिलीज नहीं हो पाई ये बॉलीवुड फिल्में, अब 2021 में करेगी धमाल



from Entertainment News https://ift.tt/3pvQBQS
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments