सुपरस्टार धनुष के कोलावरी डी के बाद राउडी बेबी गाने ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, देखें VIDEO

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष का नौ साल पहले का गाना कोलावरी डी पूरे भारत में काफी मशहूर हुआ था। इस गाने ने बहुत कम समय में कई रिकॉर्ड बना दिए थे। कोलावरी डी के बाद धनुष के एक और गाने ने तहलका मचा दिया है। इस गाने ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह गाना फिल्म 'मारी 2' का है।
धनुष और साई पल्लवी का गाना 'राउडी बेबी' यूट्यूब पर छा गया है। राउडी बेबी गाने का वीडियो इतना पॉपुलर हो गया है कि यूट्यूब पर इसके 1 अरब से अधिक व्यूज हो चुके हैं। इस गाने को धनुष ने खुद गाया है। धनुष के साथ धी ने भी गाना गाया है। शंकर राजा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। पोएटू धनुष ने इस गीत को लिखा है।
What a sweet coincidence this is ❤️❤️ Rowdy baby hits 1 billion views on same day of the 9th anniversary of Kolaveri di. We are honoured that this is the first South Indian song to reach 1 billion views. Our whole team thanks you from the heart ❤️❤️
— Dhanush (@dhanushkraja) November 16, 2020
धनुष ने इस अचीवमेंट को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा है 'क्या स्वीट कोइंसिडेंस है, 'राउडी बेबी' गाने ने उस दिन एक अरब व्यूज को क्रास किया है जिस दिन कोलावरी डी की 9वीं सालगिरह है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि यह पहला साउथ इंडियन सॉन्ग है, जिसे यूट्यूब पर एक अरब बार देखा जा चुका है। हमारी पूरी टीम की तरफ से आप सभी को दिल से थैंक्स।’
Thank you all for owning Rowdy baby ❤️ 1 Billion love and counting ❤️🙈
— Sai Pallavi (@Sai_Pallavi92) November 16, 2020
एक्ट्रेस साई पल्लवी ने भी इस अचीवमेंट पर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'राउडी बेबी को पॉपुलर बनाने के लिए आप सभी को धन्यवाद ... एक अरब प्यार और काउंटिंग अभी जारी है।'
यह खबर भी पढ़े: एक बार फिर कविता कौशिक और एजाज खान के बीच हुआ जमकर झगड़ा, देखें प्रोमो VIDEO
from Entertainment News https://ift.tt/3pzulXn
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments