क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कुछ वक्त पहले गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। अब चर्चा है कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब इन खबरों पर पूनम पांडे की प्रतिक्रिया सामने आई है। का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि यह यह सच नहीं है अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं फैन्स को खुद बताऊंगी।

कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि शादी के बाद पूनम पांडे 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। पूनम ने स्पॉटबॉय के साथ बातचीत में इन खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद इसकी पुष्टि करूंगी।' हाल ही में पूनम पांडे ने पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने पति सैम बॉम्बे के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी और उन्हें करवा चौथ की बधाई भी दी थी।

कुछ दिनों पहले पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस पर गिरफ्तार किया था। आरोप लगाया था कि उन्होंने गोवा के एक डैम पर अनाधिकृत प्रवेश कर सेमी न्यूड फोटो और अश्लील वीडिया शूट किया है। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। इसके बाद गोवा पुलिस ने पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को अरेस्ट कर लिया था हालांकि कुछ देर बाद दोनों को जमानत मिल गई थी।

बताते चलें कि इससे पहले सितंबर में पूनम ने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। पूनम के अनुसार, वह शादी के बाद पति सैम के साथ गोवा गई हुई थीं, जहां पति ने उनके साथ होटल में मारपीट की थी। इसके बाद उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, अब दोनों बीच सबकुछ ठीक हो गया है।
यह खबर भी पढ़े: सुपरस्टार धनुष के कोलावरी डी के बाद 'राउडी बेबी' गाने ने बनाया ये नया रिकॉर्ड, देखें VIDEO
from Entertainment News https://ift.tt/3kGM2QT
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments