साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ये एक्टर कैंसर के इलाज के लिए मांग रहा हैं मदद, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता थवासी इन दिनों आर्थिक स्थिति के चलते अपना कैंसर का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर थवासी का वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक्टर इलाज के लिए पैसे की मदद मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें कैंसर है और उस वजह से वो काफी कमजोर हो गए हैं।
इस वीडियो में उनकी हालत काफी खराब नज़र आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि वो मदद की गुहार लगा रहे हैं और कह रहे हैं, 'मैंने Kizhakku Cheemayile (1993) से लेकर हाल ही में आई रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे तक में काम किया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसी बीमारी हो जाएगी।
Condition of VVS fame Actor #Thavasi now, he is strongly affected by cancer and seeking for a help. #SIAA #nadigarsangam @Siva_Kartikeyan @sooriofficial @ponramVVS @SKProdOffl @SDsridivya @SK_24x7_Offl @Siva_Karti_FC @NadigarsangamP @actorsathish @sunpictures @rajinikanth pic.twitter.com/NHYeSbXVzs
— Filmi Street (@filmistreet) November 16, 2020
Grt gesture by #MakkalSelvan #VijaySethupathi. He has donated 1 lakh for the medical treatment of actor #Thavasi.
— Kaushik LM (@LMKMovieManiac) November 17, 2020
Actor @soundar4uall has also donated his part - ₹ 10,000
Humanity 👍👌 https://t.co/rmkx8DlrE9
उन्होंने आगे कहा, 'मैं कुछ भी करने लायक नहीं हूं। मैं ठीक से बात करने लायक भी नहीं हूं। मैं इस इंडस्ट्री में काम करने वाले साथी कलाकारों और राज्य के लोगों से मेरी मदद करने का अनुरोध करता हूं। ताकि मैं इससे ठीक हो सकूं और दोबारा से अभिनय कर सकूं।' अब थवासी इतने बदल गए हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। हालांकि उनके वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसे शेयर किया है और कई स्टार्स मदद के लिए आगे भी आए हैं। अब देखना है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कितने लोग थवासी की मदद के लिए आगे आते हैं और किस तरह से उनकी मदद करते हैं।
यह खबर भी पढ़े: शर्टलेस होकर घोड़े की सवारी करते नजर आए सलमान खान, देखें फोटो
from Entertainment News https://ift.tt/2IOrbxG
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments