शर्टलेस होकर घोड़े की सवारी करते नजर आए सलमान खान, देखें फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है, इस फोटो में एक्टर घोड़े की सवारी करते नजर आ रहे हैं।
इस बार उन्होंने एक बार फिर से अपना माचो अवतार दिखाया है, जिसमें घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं सलमान। हालांकि, सलमान खान ने अपनी यह तस्वीर अपने ब्रैंड के प्रमोशन के लिए शेयर की है। मजेदार यह है कि अपने ब्रैंड के विंटर कलेक्शन की बात करते हुए सलमान ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। सलमान के फार्महाउस वाली इस तस्वीर में उनकी फिट बॉडी को देख फैन्स फिदा नजर आ रहे हैं।

सलमान खान इस फोटो में बिना शर्ट के घुड़सवारी कर रहे हैं। फैन्स को एक्टर का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। सलमान खान के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट को अब तक 14 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लॉकडाउन में सलमान खान अपने परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर थे। हालांकि, शूटिंग के लिए वह वापस मुंबई पहुंच गए हैं।
यह खबर भी पढ़े: Bigg Boss 14: इस बार ये 6 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, कौन होगा एलिमिनेट?
from Entertainment News https://ift.tt/2IBZed4
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments