Responsive Ad

काजल ने Underwater Hotel में मनाया हनीमून, एक रात का किराया जान चौंक जाएंगे आप

मुंबई। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने बीते दिनों एंटरप्रेन्योर गौतम कीचलू से विवाह किया। विवाह के पश्चात हनीमून के लिए दोनों मालदीव के अंडरवॉटर होटल विला 'द मुराका' में भी रुके। काजल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस होटल के कमरे की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। 

Kajal Aggarwal

बता दें कि, द मुराका दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल विला है। मालदीव में समुद्री तल से करीब 16 फीट नीचे इसे तैयार किया गया है।इस होटल विला के कमरे से समुद्री के उपर और नीचे की तरफ सबकुछ साफ देखा जा सकता है। 

Kajal Aggarwal

इसकी एक रात का किराया 50 हजार डॉलर भारतीय मुद्रा में करीब 37 लाख रुपए है। यह दो मंजिला विला स्टील, कंक्रीट और ऐक्रेलिक से बना है। इस विला में दो बैडरूम, एक जिम,बॉथरूम इत्यादि है।

Kajal Aggarwal

बता दें कि दक्षिण भारतीय सिनेमा में काजल लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। वहीं, काजल के पति गौतम किचलू बिजनेसमैन हैं। गौतम की कंपनी फर्नीचर, पेंटिंग्स, घर के सामान और डेकोर आइटम्स का व्यवासय करती है। 

Kajal Aggarwal

उल्लेखनीय है काजल और गौतम की शादी 30 अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में हुई। काजल का विवाह भी कोविड-19 दिशानिर्देशों के चलते बहुत कम मेहमान बुलाए गए। इसमें सिर्फ पारिवारिक लोग और करीबी दोस्त ही सम्मिलित थे।

यह खबर भी पढ़े: B' day spl: पहली फिल्म के लिए मिला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार का अवार्ड, करीना के प्यार में थे पागल, लेकिन अधूरी रह गई लव स्टोरी



from Entertainment News https://ift.tt/2UPKWYt
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments