फिल्म झूठा सच में रेखा और धर्मेन्द्र के साथ नजर आने वाला ये बच्चा अब दिखने लगा ऐसा, NRI गर्लफ्रेंड जैस्मीन से की शादी और...

मुंबई। साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'झूठा सच' में रेखा और धर्मेन्द्र के अलावा एक बच्चे ने बिन्नी का किरदार निभाया था, जो अब काफी बड़ा हो चुका है। जी हां, उस बच्चे का नाम है जुगल हंसराज। फिल्म 'मासूम' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाले जुगल हंसराज अब 48 साल के हो चुके हैं।

26 जुलाई, 1972 को मुंबई में जन्में जुगल की यह पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो रेखा की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। जुगल ने बतौर हीरो अपनी पहली फिल्म 'पापा कहते हैं'(1996) की। हालांकि, फेम उन्हें 2000 में आई 'मोहब्बतें' से मिला। चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले जुगल की ये पहली हिट फिल्म थी। इस मल्टीस्टारर के बाद वो कोई हिट फिल्म नहीं दे सके और उनका फिल्मी करियर लगभग खत्म हो गया।

जुगल ने 2014 में अपनी NRI गर्लफ्रेंड जैस्मीन ढिल्लन से शादी कर ली। जुगल और जैस्मीन की शादी ऑकलैंड में हुई। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी में बहुत ही कम लोग थे। जुगल हंसराज की शादी की बात तब पता चली थी, जब उनके दोस्त उदय ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे दोस्त जुगल हंसराज मिशिगन (ऑकलैंड) में जैस्मीन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस नए जोड़े के लिए सुखमय जीवन की कामना करता हूं।"


जुगल की पत्नी जैस्मिन न्यूयॉर्क में इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। जुगल और जैस्मिन का एक बेटा भी है, जिसका नाम सिदक है। जुगल हंसराज अब फिल्में छोड़कर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा में काम करते हैं। जुगल यहां क्रिएटिव टीम के साथ स्क्रिप्ट सिलेक्शन का काम देखते हैं। कम ही लोग जानते हैं जुगल फिल्म मेकर करन जौहर के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों में खूब बनती है। शाहरुख-काजोल की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के टाइटल सॉन्ग की कुछ लाइन्स जुगल ने ही लिखी थीं।
यह खबर भी पढ़े: Gorgious अवतार में नुसरत जहां का Video हुआ वायरल, दिल थामकर देखें फैंस
from Entertainment News https://ift.tt/3f9S2jV
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments