आमिर खान ने बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में देखी सूरज पे मंगल भारी, फैंस हुए नाराज

नई दिल्ली। आठ महीनों के बाद रविवार, 15 नवम्बर को फिल्म सूरज पे मंगल भारी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह पहली नई बॉलीवुड फ़िल्म है। आमिर ख़ान मंगलवार शाम अपनी बेटी इरा ख़ान के साथ सूरज पे मंगल भारी देखने सिनेमाघर पहुंचे। आमिर ने मुंबई के जुहू इलाक़े में पीवीआर सिनेमा में फ़िल्म का ईवनिंग शो देखा।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके इसकी सूचना अपने फैंस के साथ शेयर की। आमिर ने लिखा- सिनेमाहॉल में सूरज पे मंगल भारी देखने के लिए जा रहा हूं। इतने अर्से बाद बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव की उम्मीद कर रहा हूं।
On my way to see Suraj Pe Mangal Bhari in a Cinema Hall. Really looking forward to the big screen experience, after so long !
— Aamir Khan (@aamir_khan) November 17, 2020

आमिर खान जब सिनेमाघर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान आमिर ने फोटो के लिए पोज भी बड़े आराम से दिए। आमिर के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का मानना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखना सही नहीं है। आमिर के इस ट्वीट से कुछ लोग नाराज भी नजर आए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल दिखाई देगी। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब यह फ़िल्म अगले साल क्रिसमस तक पोस्टपोन कर दी गयी है। इस साल मध्य मार्च के बाद ही सिनेमाघर बंद कर दिये गये थे, जिससे कई बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ पोस्टपोन कर दी गयी।
यह खबर भी पढ़े: फिल्म 'झूठा सच' में रेखा और धर्मेन्द्र के साथ नजर आने वाला ये बच्चा अब दिखने लगा ऐसा, NRI गर्लफ्रेंड जैस्मीन से की शादी और...
from Entertainment News https://ift.tt/32U0IGs
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments