एक बार फिर खुली रानू मंडल की किस्मत, दीपिका की फिल्म ‘सरोजिनी’ में गायेगी गाने

नई दिल्ली। टीवी सीरियल ‘रामायण’ की ‘सीता’ उर्फ दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रानू मंडल फैन्स को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देती नजर आ रही हैं। फिल्म ‘सरोजिनी’ में दीपिका चिखलिया, सरोजनी नायडू का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के गाने रानू मंडल गाने वाली हैं।

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका चिखलिया ने लिखा, “मेरी फिल्म, सरोजिनी, धीरज मिश्रा द्वारा लिखी गई, इस फिल्म के गानों को रानू मंडल गाने वाली हैं।” वीडियो में रानू मंडल बोलती नजर आ रही हैं कि मैं धीरज मिश्रा की फिल्म से जुड़ने जा रही हूं। फिल्म के सारे गाने मेरी आवाज में होंगे। मुझे उम्मीद है कि वही प्यार और सम्मान मुझे मिलेगा जो आप लोग देते आए हैं।
My movie ....Sarojini ...written by Dhiraj Mishra songs to be sung by ranu Mandal @DhirajM61408582 pic.twitter.com/a6TpbrfT7G
— Dipika Chikhlia Topiwala (@ChikhliaDipika) November 10, 2020
कुछ समय पहले खबर आई थी कि रानू मंडल के जीवन में फिर से अंधेरा छा गया है। वह अपना नया घर छोड़कर पुराने घर चली गई हैं। रानू मंडल के पास इस समय काम नहीं है। बॉलीवुड में कोरोना वायरस के चलते काम न मिलने के कारण उनकी फाइनेंशियल स्थिति भी खराब होती जा रही है।

बता दें कि साल 2019 में रानू मंडल की रातों-रात किस्मत बदल गई थी। दरअसल, रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हुआ था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना गाती नजर आई थीं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए थे और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई।
यह खबर भी पढ़े: Disney+ Hotstar के इंस्टाग्राम ने किया ऐलान, 'लक्ष्मी' ने तोड़ा सुशांत की 'दिल बेचारा' का रिकॉर्ड
from Entertainment News https://ift.tt/3lo2TJE
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments